डीजी हेल्थ ने लिया चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा

Spread the love

चमोली। स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा ने गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। स्वास्थ्य महानिदेशक के चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। कहा कि तीर्थस्थलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। घ्इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों को पूरे मनोयोग के साथ तैयार रहना है। स्वास्थ्य महानिदेशक गोपेश्वर जिला चिकित्सालय पहुंची। सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों व कर्मचारियों के साथ चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि घ्यात्रा पड़ाव व तीर्थस्थलों के चिकित्सालयों में दवाईयों व उपकरणों की कमी है तो उस कमी को यात्रा से पहले ही पूरा कर लिया जाए। चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि चारधामों व प्रमुख यात्रा पड़ावों में रोटेशन पर तैनात किए जाने वाले फीजिशियन को कर्डियोलजिस्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जीएस राणा, डिप्टी सीएमओ डा़ उमा रावत, डा़ बीपी सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट रमेश नेगी, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कपरुवाण, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक लक्ष्मण सिंह पंवार के साथ ही समस्त चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *