अपराधियों की आंखों में दिखे पुलिस का खौफ: डीजीपी

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि अपराधियों की आंखों में पुलिस और कानून व्यवस्था का खौफ नजर आना चाहिये। उन्होंने आदतन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई और संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यशैली ऐसी हो, जिससे आम जनता के बीच उनका सम्मान बना रहे। डीजीपी शुक्रवार को रुद्रपुर के सिटी क्लब में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनने के लिये पहुंचे थे। कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने कहा कि राज्य में पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिये काम किया जा रहा है। अपराधों पर लगाम कसने के लिये पुलिस सेवा को चुस्त बनाना लक्ष्य है। कहा कि हिस्ट्रीशीटरों और आदतन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। गैरकानूनी संपत्तियों को जब्त, ध्वस्त किया जायेगा। कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश कसने के लिये पुलिस विभाग प्रतिबद्घ है। इस दौरान डीजीपी ने जनसंवाद में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि वे नशे से दूर रहें। कहा कि नशा मजा नहीं, बल्कि सजा है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक कार्यों से जुड़ने की अपील की।
यहां डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ड़ मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी रुद्रपुर, सीओ सिटी, जाहिद रजा रिजवी, आशुतोष शर्मा, विकास शर्मा, अजय तिवारी, रमेश मिड्डा, आशुतोष सिंह, गुरमीत सिंह, अशोक सिंघल, संजय जुनेजा, सोनू अनेजा, विशाल गर्ग, अनिकेत सिंह, डीपीएस की वाइस प्रिसिंपल और छात्राएं समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
एप पर करें नियम तोड़ने वालों की शिकायतरू डीजीपी ने कहा कि राज्यभर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार अभियान चल रहे हैं। बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने अपना एप ‘ट्रैफिक आई भी लांच किया है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। डीजीपी ने बताया कि इस एप के जरिये आम जनता यातायात नियम तोड़ने वालों की फोटो भेज सकती है। जांच के बाद पुलिस ऐसे लोगों के ई-चालान की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *