क्रॉस कंट्री दौड़ में धैर्य, अनिकेत, पूजा, खुशी, विजित, राधा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राज्य स्थापना दिवस को लेकर बुधवार को पौड़ी में खेल विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका ईओ को शहीद स्मारक एजेंसी चौक सहित कार्यक्रम स्थल व शहर में साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा विभाग को रैली का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग को बूस्टर डोज, बाल विकास विभाग को किशोरी किट व मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण करने के निर्देश दिए।
दौड़ कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग तक विभिन्न वर्गों आयोजित इस दौड़ में 34 बालक व 8 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। पहले 5 विजेताओं को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार दिए गए। अंडर-14 बालक वर्ग में धैर्य ठाकुर, आरुष, आशुतोष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पूजा और आंचल ने बाजी मारी। अंडर-17 वर्ग में अनिकेत, सक्षम नेगी व चिराग भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में खुशी ने पहले और चांदनी दूसरे स्थान पर आई। ओपन वर्ग में विजित, आदित्य व विशाल और बालिका वर्ग में राधा, संध्या व मीनाक्षी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थानों पर रहे। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह शाह, भगवती प्रसाद गौड़, जिला खेल समन्वयक योगम्बर नेगी, प्रियंका बिजल्वाण, कमलेश कुमार महता, चन्द्रमोहन उनियाल, सुनील रावत, विनोद कुकरेती, आशीष कुमार, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *