धनोल्टी विधायक प्रीतम ने किये गांव पहुंचकर देवता के दर्शन

Spread the love

नई टिहरी। धनोल्टी से दूसरी बार और इस समय चौथी बार विधायक बने प्रीतम पंवार ने अपने गांव थान के सत्यनारायण मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौक पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और सहयोग के लिए आभार जताया। जीत के लिए धनोल्टी विधानसभा की संपूर्ण जनता का आभार जताते हुये उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में उन्हें धनोल्टी की जनता का आशीर्वाद मिला। इस बार भी जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है। उसे वे कायम रखेंगे। पहले कार्यकाल की अपेक्षा इस कार्यकाल में तेजी से काम करेंगे, क्योंकि इस बार सरकार उनके दल की है। किसी भी दशा में जनता की उम्मीदों पूरा किया जायेगा। जिसके लिए उन्हें निरंतर जनता का सहयोग मिलता रहेगा। जिसे लेकर वे आश्वस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *