बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन

Spread the love

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित बड़ी रामलीला के रंगमंच पर धनुष यज्ञ और लक्ष्मण – परशुराम संवाद के बाद श्रीराम के विवाह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा रामलीला भवन से प्रारंभ होकर मोती बाजार, बड़ा बाजार, हरकी पैड़ी से अपर रोड, चित्रा टकीज वाली गली से होते हुए पुन: रामलीला भवन में संपन्न हुई। धनुष यज्ञ के लिए पौराणिक राजसी अंदाज में सजाए गए राजा जनक के दरबार और दरबारियों की प्रस्तुति सराहनीय रही । देश-विदेश से पधारे राजा- महाराजाओं के साथ ही राम और लक्ष्मण भी अपने गुरु के साथ धनुष यज्ञ में पधारे। धनुष यज्ञ में रखे गए भगवान शिव के धनुष को जब कोई भी राजा नहीं उठा सका तो राजा जनक ने आक्रोश व्यक्त किया। जिसे लक्ष्मण एवं राम ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया और भगवान राम ने गुरु का आशीर्वाद लेकर धनुष को तोड़ दिया। धनुष के टूटने की आवाज सुनते ही परशुराम का माथा ठनका और उन्होंने जनकपुर जाकर आक्रोश व्यक्त किया। परशुराम के स्वरूप में श्रीरामलीला कमेटी के विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले मनोज सहगल ने वास्तविकता का दर्शन कराया तो श्रीराम के स्वरूप की पात्रता का निर्वाह कर रहे अंकित तिवारी ने अपनी शौम्यता से दोनों पक्षों को शांत कराया। तत्पश्चात सीता ने राम को जयमाला पहनाकर उनका वरण किया। रामलीला भवन से श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए श्रीरामलीला संपत्ति कमेटी ट्रष्ट के अध्यक्ष गंगा शरण मदद्गार ने कहा कि बारात के माध्यम से जीवन साथी का वरण करना सनातन संस्ति के सोलह संस्कारों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और श्रीरामलीला कमेटी प्रतिवर्ष से यह कार्यक्रम धूमधाम पूर्वक संपन्न करती है। श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला ने इस वर्ष अपने 99 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं तथा आगामी वर्ष शताब्दी वर्ष होने के कारण इसी वर्ष से मंच सज्जा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में अनेकों परिवर्तन कर दिव्यता और भव्यता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। शोभा यात्रा का व्यापारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा को सार्थक स्वरूप प्रदान करने में जिनका विशेष योगदान रहा उनमें प्रमुख हैं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन, मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा, संपत्ति कमेटी ट्रष्ट के मंत्री रविकांत अग्रवाल, ,महिला स्वागत अध्यक्ष अंजना चड्डा, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, मंच संचालक विनय सिंघल, प्रेस प्रवक्ता ड संदीप कपूर, उपमंत्री कन्हैया खेबडिया, सहायक दिग्दर्शक साहिल मोदी, श्रीष्ण खन्ना,ाषभ मल्होत्रा, रमेश खन्ना, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, रमन शर्मा, सुनील वधावन, विपुल शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल सखूजा, अंकित शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, मयंक मूर्ति भट्ट, दर्पण चड्ढा, मनोज बेदी तथा गोपाल छिब्बर। मंगलवार को रामराज्य घोषणा तथा राम वन गमन की लीला का दर्शन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *