घने कोहरे की चादर से ढकी धर्मनगरी, कड़ाके की ठंड ने किया जन जीवन अस्त व्यस्त

Spread the love

हरिद्वार। धर्मनगरी में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। शुक्रवार को धूप निकलने के बाद शहरवासियों को सर्दी से राहत मिली थी। लेकिन शनिवार सुबह से ही शहर को घने कोहरे की सफेद चादर ने ढक दिया। सुबह से ही पड़ी कड़ाके की ठंड ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। हाईवे से लेकर शहर की अंदरुनी सड़कों पर सुबह को छाये घने कोहरे के कारण चालक वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे। घने कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *