मेरे मुख्यमंत्री रहते धर्मपुर का सर्वाधिक विकास हुआ: हरीश रावत

Spread the love

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को भारूवाला ग्रांट के वार्ड-79 में कांग्रेस की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रावत ने कहा कि भाजपा अपनी सरकार होने के बावजूद भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं कर पा रहे है। पूरे प्रदेश की सड़कों में जगह जगह गड्ढे हैं। जिसकी वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रावत ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। उनके कार्यकाल में हुए निर्माण कार्यों के बोर्ड आज भी जगह-जगह लगे हैं।विशिष्ट अतिथि लालचंद शर्मा ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। महंगाई से सभी त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
कांग्रेस नेता पीयूष गौड़ ने कहा कि क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई नया कार्य नहीं हुआ है। क्षेत्र में सारे विकास कार्य कांग्रेस की ही देन है।
बैठक में निवर्तमान पार्षद हरिप्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, आबिद, नूर हसन, एजाज सिद्दीकी, ओम प्रकाश सती, ललित थापा, वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र थापा, डीएस छेत्री, मन बहादुर, रवि विश्वास राय, बीना, कुसुम, रेखा, नीतू,अशोक लिंबू, मनीष शर्मा, जगत थापा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *