जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिंदू नेता धर्मवीर गुसाईं को हिंदू युवा वाहिनी की ओर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी धर्मवीर गुसाईं ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में संगठन धर्म की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम राठौर व राष्ट्रीय संयोजक अनिल सिंह खेड़ा ने उन्हें प्रदेश प्रभारी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार स्थित कार्यालय में भी युवाओं की बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया कि सनातन संस्कृति व सभ्यता के प्रचार प्रसार के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी। साथ ही धर्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।