धारचूला में जयंती पर पं०दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

Spread the love

पिथौरागढ़। धारचूला में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण और नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क में भाजपा के संस्थापक और एकात्म मानववाद के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के संयोजक रुकुम बिष्ट ने कहा कि पंडित जी के असीम त्याग से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नगर कृष्ण गर्ब्याल, भूपेंद्र थापा, अशोक नबियाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल के त्याग और बलिदान को पार्टी कार्यकर्ता आदर्श के रूप में लेकर काम कर रहे हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। इस दौरा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, उर्मिला दाबरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल, महेंद्र बुदियाल, बिजेंद्र खनाल, जितेंद्र, देवी दत्त उपाध्याय, मनोज खनाल, योगेश गर्ब्याल, विरेंद्र नबियाल, खीम सिंह, चंचल दानू, खड़क दानू, गजेंद्र गुंज्याल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *