आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजा धारी देवी मंदिर परिसर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : चारधाम यात्रा से पूर्व धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है। आधुनिक तकनीक से स्थापित की गई रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर रात के समय अत्यंत भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में जगमगाती रोशनी का दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं तथा यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धारी देवी मंदिर परिसर में आधुनिक एवं प्रोग्रामिंग आधारित लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्रोग्रामिंग आधारित लाइटिंग सिस्टम है। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि इस आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ एक सुंदर और आकर्षक अनुभव भी प्राप्त होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *