धर्म यात्रा महासंघ ने की राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग

Spread the love

काशीपुर। धर्म यात्रा महासंघ ने राजस्थान सरकार द्वारा 300 वर्ष पुराने धार्मिक स्थल को गिराने और गोशाला ध्वस्त करने पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग की।
सोमवार को धर्मयात्रा महासंघ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सौंपा। कहा राजस्थान में अलवर के राजगढ़ में 300 वर्ष पुराने धार्मिक स्थलों को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। गोशाला को ध्वस्त कर गौ भक्तों का उत्पीड़न किया गया है। महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री ष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा देश और विदेश में रहने वाला राजस्थान सरकार द्वारा एक वर्ग विशेष को लुभाने के लिए की गई कार्रवाई देश की जनता कभी क्षमा नहीं करेगी। यहां गुरविंदर सिंह चंडोक, ड़ महेश अग्निहोत्री, राजेंद्र प्रसाद राय, क्षितिज अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र कुमार, विनय कुमार एडवोकेट, अनिल शर्मा, चंद्रभान सिंह, मदन मोहन गोले, सचिन शर्मा, संजय भाटिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *