धर्मराज जोशी निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन बीरोंखाल ने धर्मराज जोशी को सर्वसम्मति से निर्विरोध संगठन का अध्यक्ष बनाया गया हैं। जबकि उपाध्यक्ष संगीता भारद्वाज को चुना गया है।
विकासखंड बीरोंखाल के सभागार में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ पौड़ी जिलाध्यक्ष सुनील कोटनाला की अध्यक्षता वाली बैठक में एडीओ पंचायत अनूप भंडारी चुनाव अधिकारी की देखरेख में सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से धर्मराज जोशी को बीरोंखाल संगठन का अध्यक्ष चुना गया हैं। अध्यक्ष चुने जाने पर जोशी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत कर उनकी सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों एवं जिला संगठन तक उनकी बात पहुंचाने का काम करता रहूंगा। संगठन चुनाव में संगीता भारद्वाज उपाध्यक्ष, राम गोपाल महामंत्री, आशीष कंडवाल कोषाध्यक्ष, ब्लाक संरक्षण कुलदीप राणा को बनाया गया हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी, ब्लाक प्रमुख जहरीखाल दीपक भंडारी, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी नरेश चंद्र सुयाल,शीतल रावत, प्रताप चौहान, सूर्यकांत बडोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *