धरना 15वें दिन भी रहा जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनसमस्याओं का निराकरण न होने से नाराज नगर निगम कोटद्वार के पार्षद का धरना लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर अपने संबोधन में पार्षद राकेश बिष्ट ने कहा कि जीरों टोलरेंस की सरकार के समर्थन से नगर निगम की नौकरशाही पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर नगर निगम कोटद्वार गंभीरता नहीं दिखाता है तो वह जनसंघर्ष करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पार्षद सूरज प्रसाद कांती, प्रवेंद्र रावत, सुरेश कुमार, आनंदी देवी, प्रियंका सैनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *