डीडीए समाप्ति की मांग पर धरना जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार से जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि डीडीए समाप्ति को लेकर चला आ रहे धरना-प्रदर्शन को पूरे छह साल बीते गये हैं। सरकार ने अब तक मामले में कोई उचित कार्यवाही नहीं की है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में चुप्पी साधे है। धरना प्रदर्शन करने वालों में समिति संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीतांबर पांडेय, आनंद सिंह बगड़वाल, पूरन सिंह रौतेला, हेम चंद्र तिवारी, हेम जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, चंद्रमणी भट्ट, राजू गिरी, भारतरत्न पांडे, महेश आर्या आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *