डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को धरना

Spread the love

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को सर्वदलीय संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना जारी है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। मंगलवार गांधी पार्क स्थित धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न संगठन डीडीए समाप्ति को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक सरकार के इस तानाशाही रैवये के खिलाफ संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यहां धरना प्रदर्शन में प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, मोहन चंद्र काण्डपाल, हेम चंद्र जोशी, आनंदी वर्मा, हेम चंद्र तिवारी, राजू गिरी, राबिन मनोज भंडारी, प्रत्येश पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *