धौलछीना एकादश ने चौलेंजर क्रिकेट ट्रफी पर जमाया कब्जा

Spread the love

अल्मोड़ा। चनौली में आयोजित चौलेंजर ट्रफी क्रिकेट प्रतियोगिता की चौंपियन धौलछीना एकादश बनी है। फाइनल मुकाबले में धौलछीना ने चनौली एकादश को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चनौली एकादश की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाकर अल आउट हो गई। इस टीम के नंदन ने 59 और पंकज ने 52 रनों का योगदान दिया। जवाब में धौलछीना एकादश ने 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। धौलछीना की ओर से नीरज मेहरा ने सर्वाधिक 86 और बबलू भट्ट ने 56 रनों का योगदान दिया। विजेता टीम के नीरज मेहरा को मैन अफ द मैच व बबलू भट्ट को मैन अफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में शानदार चार कैच पकड़ने पर करन बोरा को बेस्ट फील्डर का अवर्ड दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने विजेता और उप विजेता टीमों को नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। जगदीश सिंह और कमलेश ने अपायरिंग की। यहां कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, विक्रम बोरा , दीपक पांडे, दीपक जोशी, देवकीनंदन जोशी, हरीश राम, दीपक भट्ट, गोपाल मेहरा, मानसिंह, शेर राम, विक्रम सुप्याल, संदीप चम्याल, कुणाल आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *