बीरोंखाल भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष बनें धीरेंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बताया कि जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला प्रभारी विजय कपरवाण की सहमति के बाद कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। बीरोंखाल भाजपा बीरोंखाल मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र चंद, कीरतेश नेगी, प्रदीप नेगी, राजे सिंह, सुरेंद्र ढौंडियाल, दलीप सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, हर्षपाल गुसाईं, अनिल डिमरी को महामंत्री बनाया गया है। जबकि यशवंत बिष्ट को सोशल मीडिया व विनोद गुसांई को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने अभी से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए केंद्र, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *