ढोल-दमाऊं और वाद्य यंत्र संगीत रहे आकर्षण का केंद्र

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रति समर्पित अपनी धरोहर का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन आदिति स्मृति न्यास में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में विलुप्त होती जा रही अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए अपनी धरोहर संस्था का गठन एक सराहनीय प्रयास है। हम सभी को मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। इस कार्य में उनका जो भी सहयोग होगा वह तैयार है। इस मौके पर ढोल दमाऊं और वाद्य यंत्र संगीत आकर्षण का केंद्र रहे।
अधिवेशन का शुभारंभ संस्था के संरक्षक व पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी, कार्यक्रम अध्यक्ष अतर सिंह असवाल, प्रमुख समाज सेवी साकेत अग्रवाल, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिवेशन का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह माहरा, यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का शुभकामना संदेश के साथ हुआ। इस मौके पर संस्था सचिव विजय भट्ट ने संस्था के पिछले वर्ष के कार्यों का ब्योरा रखा। पिछले साल नवंबर में नैनीताल में प्रथम अधिवेशन हुआ था। उन्होंने संगठन के मूलभूत उद्देश्यों को रखा। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव रखे और उस पर चर्चा के पश्चात सहमति बनाई। अगले माह युवा व महिला सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, बीएस मेहता, भुवन कांडपाल, कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय, विधिक सलाहकार दिवाकर पांडेय, सुनीता जोशी, निवेदिता परमार, श्याम सुंदर रौतेला, लवी चिलवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *