नैनीताल। नैनीताल में गुरुवार को मोहर्रम कमेटी की बैठक हुई। जिसमें चेहल्लुम को लेकर पदाधिकारियों के साथ समुदाय के लोगों ने सुझाव रखे। बैठक में तय किया गया कि यादे हुसैन (चेलल्लुम) का जुलूस 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 5 सितंबर को इमामबाड़ा रजा क्लब में लंगर का एहतमाम किया जाएगा। 6 सितंबर को साढ़े 12 बजे से ताजियों का जुलूस रयल होटल कंपाउंड से निकालकर सूखाताल स्थित कर्बला पहुंचेगा। जहां ताजियों को दफन किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष नाजिम बक्स, उपाध्यक्ष तस्लीम बक्स, उपाध्यक्ष समी उल्लाह, महासचिव समीर अली, सचिव मो़क कासिम, कोषाध्यक्ष मो़ अजीम, सरपरस्त शान अहमद, शाहनवाज खान, मो़ नसीम, आरिफ हुसैन, अब्दुल बासित, सलीम अहमद, सैयद नजीम अहमद, मो़ रिहान, अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष जमील अहमद, समीर अहमद, अब्दुल हसीन, मोईन अहमद, सरफराज, मुजाहिद साउद बक्स, मो़ अनस, मो. फारुख, मो. जुबेर आदि रहे।