धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

Spread the love

पिथौरागढ़। शिल्पी समाज ने धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान क्षेत्र के 90 से अधिक गांव के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ डॉ. दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने कहा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने पूरे समाज को एकसूत्र में बांधने का काम किया। उनकी उपलब्धियों को भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद सभी ने ब्लॉक सभागार में गोष्ठी कर उनकी उपलब्धियों को याद किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भावना देवी, नरेंद्र कुमार, रमेश राम, गोकर्ण राम, दीवानी राम, रमेश कुमार, हरीश, पूरन, दुर्गा प्रसाद सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *