धूमधाम से मनाया संविधान दिवस

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज भूल खर्कवाल गांव में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रा आशा खर्कवाल ने विद्यालय में मौजूद सभी बच्चों और अध्यापकों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। जबकि हरिवंश सिंह बिष्ट प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने संविधान की प्रस्तावना और राजनैतिक दर्शन पर चर्चा की। इसके साथ ही छात्रों ने चुनाव की प्रक्रिया आयोजित की। चुनाव एकल संक्रमणीय मत पद्धति के अनुसार किया गया। इस मौके पर चुनाव में अंजलि रावत, हरीश जलाल, हेम खर्कवाल, नेहा खर्कवाल उम्मीदवार थे। सभी 60 बच्चों द्वारा अपने पसंद के प्रत्याशी को वरीयता क्रम में मत प्रदान किये गए। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किये गए। छात्रों की बाल संसद का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं से लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई बार तीखी नोंक झौक देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन हरिवंश सिंह विष्ट द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह बजेठा ने बच्चों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। यहां प्रदीप कुमार उपाध्याय, हरीश भोज, सतीश चंद्र जोशी, दिनेश तिवाड़ी, प्रेम राम, शैलजा, वारस अली, जय प्रदा, मीना कैड़ा, पनी राम, अंजली रावत, नेहा खर्कवाल, हेम खर्कवाल, हरीश जलाल, पंकज कब्डोला, दीपक रावत, दीपा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *