धूम-धाम से मना रहे लोग दीपावली

Spread the love

रुद्रप्रयाग। दीपावली के पर्व पर जिले के सभी स्थानों पर लोग धूमधाम के साथ दीपोत्सव का आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह लोगों ने गांवों में गाय की पूजा की जबकि उसे भोजन कराया। गांव और शहरों में घरों में पूरी पकोड़ी बनाई गई जबकि अपने घरों को रंग विरंगी लाइटों से सजाया गया। दीपावली के पर्व पर मुख्यालय सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जखोली, मयाली आदि बाजारों में रौकन रही। सुबह से ही लोग पटाखे और खील बतासे खरीदने पहुंचे। देर सांय दीपावली का आनंद मनाते हुए लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *