भुलाया नहीं जा सकता ध्यान चंद का योगदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी के जयन्ती पर कल्जीखाल के कारगिल शहीद धर्म सिंह इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने बीना राणा ने कहा कि हाकी के क्षेत्र में दिए गए ध्यान चंद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा ने कहा कि हमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की तरह खेलों के प्रति रूचि होनी चाहिए। ध्यान चंद ने देश को कई महत्वपूर्ण खिताब दिलवाए। जब वह मैदान में खेलते थे तो ऐसा लगता था मानो गेंद उनकी स्टिक से चिपक गई है। कहा कि विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी धनेश्वर आर्य , कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम देवी, समाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *