ध्यानी दोबारा बनें मंदिर समिति के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सिद्धबली मंदिर समिति की नवीन कार्यकारिणी में डा. जगदंबा प्रसाद ध्यानी को पुन: समिति का अध्यक्ष चुना गया है। मंदिर परिसर में संपन्न हुई समिति की बैठक में सर्वसम्मति से डा. ध्यानी को पुन: अध्यक्ष चुना गया। साथ ही शिवप्रसाद पोखरियाल को एक बार फिर सचिव और ऋषभ भंडारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। डा. ध्यानी ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *