सीडीएस रावत व अन्य शहीद सैनिकों को दी भावभीन श्रद्घांजलि

Spread the love

नई टिहरी। सीडीएस जनरल बिपिन रावत तथा उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित हेलीकप्टर हादसे में मारे गये सैन्य कर्मियों को तीर्थ पुरोहित समाज, नगर पालिका, व्यापार मंडल, भाजपा, कांग्रेस, समाज सेवियों तथा पत्रकारों ने देवप्रयाग गंगा संगम पर श्रद्घांजलि दी। मौजूद लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा जरनल बिपिन तेरा नाम रहेगा आदि नारे भी लगाये। तीर्थपुरोहितों ने मंत्रोच्चार पढ़कर गंगा में पुष्पांजलि आर्पित की। दूसरी ओर नरेन्द्रनगर के गजा में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को विभिन्न संगठनों ने श्रद्घांजलि। नरेन्द्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा सीडीएस बिपिन रावत के असमय निधन से उत्तराखंड के लोग दुखी है, उन्होंने हमेशा देश की रक्षा के लिये कई चुनौतीपूर्ण कार्य किये, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्घांजलि देने वालों में मामराज रावत, अनिल भंडारी, राजेन्द्र पुंडीर, किशोर रावत , संजय असवाल , कमल चौहान , विनय रणाकोटी , जितेंद्र सजवाण , उम्मेद सिंह सजवाण , राजेन्द्र चौहान , वाचस्पति रयाल , राजेन्द्र गुसाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *