आपातकाल में 112 डायल करें-एसएसपी

Spread the love

नई टिहरी। विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस, फायर सेवा व महिला हेल्प लाइन सेवा की सुविधा अब केवल 112 नम्बर डायल कर ली जा सकती है। यह जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जनसामान्य को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना इमरजेंसी रिस्पन्स सपोर्ट सिस्टम को डायल 112 के अन्तर्गत विभिन्न आपातकालीन नम्बर पुलिस सेवा (100), फायर सेवा (101) व महिला हेल्प लाइन सेवा (1090) को डायल 112 सेवा में एकीत किया गया है। आम लोगों से अपील की है कि आपातकालीन परिस्थिति में 112 नम्बर डायल कर सेवा से लाभान्वित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *