नहीं हुए धूप के दर्शन, कोहरे व शीतलहर से बढ़ाई मुश्किल

Spread the love

मंगलवार को कोटद्वार शहर में पूरे दिन छाया रहा कोहरा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र में कोहर के साथ शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को पूरे दिन शहर में कोहरा छाया रहा। अधिकांश लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर व अलाव का सहारा लिया।
क्षेत्र में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी काफी अस्त-व्यस्त रहा। पूरे दिन शहर में धूप के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के कारण वाहनों को भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। स्कूली बच्चों के साथ ही श्रमिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर हीटर व अलाव जलाए हुए थे। वहीं, आमजन को ठंड से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम की ओर से रात के समय चौराहों में अलाव की भी व्यवस्था बनाई गई है। निगम की ओर से झंडाचौक, स्टेशन रोड, झंडाचौक, आमपड़ाव, लकड़ीपड़ाव सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *