डीडीहाट में सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Spread the love

पिथौरागढ़। हाथरस कांड के दोषियों को सजा देने की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष विक्रम देउपा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास सत्याग्रह पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने कहा हाथरस में बेटी से हुए दुष्कर्म के बाद पूरा देश स्तब्ध है। लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बेटी बचाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार इस गंभीर मामले पर चुप है। ऐसा कर भाजपा सरकार अपराध को बढ़ावा दे रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र दोषियों को सजा न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर राजेंद्र बोरा, चंचल चौहान, कैलाश खोलिया, बलवंत कठायत, भूपेश बसेड़ा, हीरा बोरा, दीपक जोशी, हिमांशु चुफाल, प्रकाश बोरा, सुभाष जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *