खाई में गिरी मैक्स, चालक की मौत

Spread the love

राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत पौखाल मोटर पर हुआ हादसा
जयंत प्रतिनिधि
कोटद्वार: राजस्व क्षेत्र कें अंतर्गत पौखाल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में मैक्स चालक की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि ग्राम लखवाड़ निवासी अरविंद अपने गांव के समीप पौखाल मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन पार्क कर रहा था, इसी दौरान वाहन बेक करते समय वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना के बाद घाटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल अरविंद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौखाल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अरविंद की मौत हो गई। बताया कि अरविंद के सिर में गंभीर चोटें आई हुई थी। मृत्यु के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *