डीआईजी डा़योंगेंद्र सिंह रावत ने लगवायी कोविड-19 प्रीकशन डोज

Spread the love

हरिद्वार। रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा़नरेश चौघरी के संयोजन मेंाषिकुल आयुर्वेदिक कालेज स्थित वैक्सीनेशन साईट पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मियों, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त वरिष्ठ नागरिकों, विधानसभा चुनाव में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड-19 की प्रीकशन डोज लगाने का अभियान जोर शोर से चल रहा है। बृहष्पतिवार को डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा़योगेन्द्र सिंह रावत ने भीाषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकशन डोज लगवाई। वैक्सीन साईट पर उत्ष्ट व्यवस्थाओं के लिए डीआईजी डा़योगेन्द्र सिंह रावत ने डा़नरेश चौधरी की सराहना की। डा़योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में व्यवस्थाओं को लागू करने तथा लोगों की मदद करने में डा़नरेश चौधरी का विशेष योगदान रहा है। डा़नरेश चौधरी ने बताया किाषिकुल जम्बो साइट्स में प्रीकशन डोज के साथ 15 से 18 आयु वर्ग, 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी कोविड-19 वैक्सीन लगाई जा रही है। साथ ही साथ किसी भी क्षेत्र अथवा विभाग से मांग के अनुसार वैक्सीनेशन की रेडक्रस की मोबाइल टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। इसके अलावा चलने फिरने में असमर्थ लोगों को घर पर ही वैक्सीन लगाने का कार्य टीम द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसमें डा़रोहित रावत, डा़अमिता, डा़ अंजलि, डा़आराधना, डा़मनीष, विकास देशवाल, पूनम, डा़उर्मिला पाण्डेय, डा़गणेश आर्य, डा़ अजय भूषण, डा़राहुल खाली, डा़गुड्डू, सतेन्द्र सिंह नेगी, संतोष कुमार, राहुल पाण्डेय आदि रेडक्रास स्वयंसेवी सराहनीय सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *