जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है। पहले दिन विद्यार्थियों के लिए दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ सौ मीटर दौड़ में दीक्षा धस्माना व आसिफ अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में किया जा रहा है। पहले दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। तत्पश्चात नार्थ जोन की चैंपियन संध्या ने खेल मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में दीक्षा धस्माना प्रथम, रीता द्वितीय व अदिति नेगी तृतीय रही। बालक वर्ग में आसिफ अली प्रथम, मोहित सैनी द्वितीय व अमन सिंह तृतीय रहे। बालक वर्ग के गोला प्रक्षेप में शिव कुमार प्रथम, सागर गुसांई द्वितीय व हर्ष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनाली प्रथम, रानी द्वितीय व संध्या तृतीय रही। लंबी कूद के बालिका वर्ग में सोनिया प्रथम, ललिता द्वितीय व दीक्षा धस्माना तृतीय रही। इस मौके पर डा. सुषमा थलेडी, प्रो. बसंतिका कश्यप, प्रो. आशा देवी मौजूद रहे।