वाद-विवाद प्रतियोगिता में दीक्षा जोशी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर भगवंत ग्लोबल विश्व विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दीक्षा जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व विद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन को 25 वर्ष हो चुके हैं। इन वर्षों में प्रदेश ने कई उपलब्धियां अर्जित की। साथ ही कई चुनौतियां भी सामने आई। कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदेश के संघर्ष व विकास के बारे में समझाना था। प्रतियोगिता में दीक्षा जोशी प्रथम, हिमांशु रावत द्वितीय व मोहित रतूड़ी तृतीय रहा। कार्यक्रम के दौरान विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुमन मैंदोला, कमल जोशी, शैलेश चमोली, मीनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *