सभासद के उपचुनाव में दिलीप ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद के लिए हुये उपचुनाव की मतगणना की गई। जिसमें उम्मीदवार दिलीप 399 मत पाकर विजयी घोषित हुए। मतगणना में अजयपाल सिंह को 115 व गौरव कुमार को 112 मत प्राप्त हुये।
रिटर्निंग ऑफिसर/तहसीलदार ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी के वार्ड संख्या-11 में सभासद उपचुनाव में उम्मीदवार दलीप, योगेश, अजयपाल सिंह, गौरव कुमार ने नामांकन करवाया था, जिसमें से योगेश ने नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि 12 जून को हुये मतदान में कुल 633 (26.24 प्रतिशत) मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनकी मतगणना आज तहसील कार्यालय में पूर्ण हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *