डिम्मर पहुंची तेल कलश यात्रा

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ पुजारी पंकज डिमरी ने कहा कि अन्य वर्षों की तरह इस बार भी धार्मिक परंपरा के अनुसार टिहरी राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुक्रवार को कर्णप्रयाग के डिमरी पुजारियों के मूल गांव डिम्मर पहुंची। यहां अगले 12 दिनों तक लक्ष्मी नारायण मंदिर व खाडू देवता मंदिर में पूजा विधान सामान्य अनुष्ठान के साथ होंगे। इसमें मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी किया जाएगा। लेकिन, इससे पहले तेल कलश यात्रा विभिन्न पड़ावों पर विश्राम कर मठ-मंदिरों और बाजारों में श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। कहा कि इस बार सरकार की ओर से चारधाम यात्रा स्थगित करने का निर्णय स्वागत योग्य है, क्योंकि यात्रा संचालन से संक्रमण बढ़ने का अंदेशा था। ऐसे में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए कपाट खोलने और तेल कलश यात्रा का आयोजन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *