अल्मोड़ा के दीपांशु जोशी बने सेना में लेफ्टिनेंट

Spread the love

अल्मोड़ा। शनिवार को अफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही नगर के लोअर मालरोड चौसार निवासी दीपांशु जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बन गये। परेड में भाग लेने पहुंचे दीपांशु के दादा-दादी ने शान से बेटे के कंधों पर फित्तियां लगाई। इनके परिवार की चार पीढ़ियां वर्ष 1948 से ही सेना में रहकर देश की सेवा में अपना योगदान देती आ रही है। चौसार के होनहार लाल ने भारतीय सेना में अफसर बन क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दादा कर्नल शेखर जोशी 1960 से 1993 तक सेना में रहे और उन्होंने अपने सैनिक जीवन काल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए गोवा मुक्ति आंदोलन, भारत-चीन युद्घ, भारत-पाकिस्तान युद्घ और बांग्लादेश मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। दीपांशु के पिता कर्नल दिपेश जोशी भी 1992 से थल सेना की कवचित कोर में अपनी सेवाएं दे रहे है। लेफ्टिनेंट दीपांशु जोशी की सफलता पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सभासद मनोज जोशी, कमलेश पांडे, संजीव जोशी, सुनील जोशी, मनोज जोशी, अचंल जोशी, अशोक पंत, रविंद्र अग्निहोत्री, देवेंद्र अग्निहोत्री, दर्शन भोज, मुकेश गुरुरानी, यतिन जोशी, आशुतोष रावत, सुधीर कर्नाटक आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *