अल्मोड़ा। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिकियासैंण में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोशियेसन जिला इकाई की बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक में फार्मेसिस्ट संवर्ग के पुनर्गठन सहित विभिन्न मागों के निराकरण की मांग सरकार से करते हुये संगठन की मजबूती के लिये एकजूटता पर चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने संगठन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी देते हुये कहा फार्मेसिस्ट संवर्ग की सेवा नियमावली का प्रख्यापन,संवर्ग का पुनर्गठन,पदोन्नति के कम पद होने के कारण 10,16व 26 वर्षों की सेवा उपरान्त प्रथम,द्वितीय व तृतीय एसीपी को लागू को करने,फार्मेसिस्ट संवर्ग के विभिन्न पदों की सेवा नियमावली का प्रख्यापन की मांग को लेकर एसोशियेसन संघर्षरत है तथा पहले चरण में 25 अक्टूबर तक प्रातरू 8 से 10 बजे तक दो घंटे तक कार्यवहिष्कार किया जा रहा है।उन्होने एकजूटता से संघर्ष करने पर भी जोर दिया।इस दौरान ब्लाक इकाई का गठन किया गया जिसमें एचडी सती अध्यक्ष,ललित नेगी मंत्री,गणेशचंद्र बुधोरी कोषाध्यक्ष चुने गये।यहां डीके जोशी,रजनीश जोशी,जेपी मनराल,मनोहर मेहता,केसी थापा,प्यारेलाल,एनसी जोशी,हरीदत्त सती,ललित नेगी आदि रहे।