रुद्रप्रयाग से चोपता तक सीधी बस सेवा शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग : लंबे समय से प्रतिक्षित रुद्रप्रयाग से चोपता तक सीधी बस सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। जीएमओयू की इस बस सेवा को स्टेशन अधीक्षक उदयकांत सेमवाल व महावीर सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा शुरू होने से तुंगनाथ जाने वाले यात्रियों व आसपास के गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। बस प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे रुद्रप्रयाग से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे चोपता पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 9 बजे चोपता से बस ऋषिकेश-हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जनपद के चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में वर्षभर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। यहां से सीधी बस सेवा न होने से लोगों को परेशानी होती थी। अब इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बस का किराया सामान्य रखा गया है और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सेवाएं भी संचालित की जाएंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *