उच्च शिक्षा निदेशक ने किया पीजी कलेज का निरीक्षण

Spread the love

चम्पावत। उच्च शिक्षा निदेशक ड़ संदीप कुमार शर्मा ने पीजी कलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेज प्रशासन ने समस्याओं की जानकारी दी। शिक्षा निदेशक ने शीघ्र समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उच्च शिक्षा निदेशक ने पीजी कलेज का भ्रमण किया। उन्होंने कलेज प्रशासन से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की। प्राचार्य प्रणीता नंद ने बताया कि स्नातक स्तर पर संस्त, शिक्षा शास्त्र व मनोविज्ञान, पीजी में विज्ञान व वाणिज्य विषय की स्वीति नहीं मिल सकी है। पीजी में इतिहास और हिन्दी विषयों के अतिरिक्त पदों का सृजन नहीं हो सका है। स्नातक में भूगोल व गृह विज्ञान के प्रयोगशाला सहायक के पद रिक्त हैं। इसके अलावा उन्होंने पुस्तकालय भवन निर्माण, लाइब्रेरियन पद सृजित करने, चहारदिवार निर्माण, कलेज की भूमि का चिन्हीकरण और छात्र संख्या के सापेक्ष कार्यालय स्टाफ के पदों की स्वीति दिलाने की अपील की। उच्च शिक्षा निदेशक ने शीघ्र समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। भ्रमण में पिथौरागढ़ पीजी कलेज के प्राचार्य ड़अशोक नेगी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *