गंदगी से पटे सार्वजनिक शौचालय

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों में पानी नहीं होने से गंदगी फैल रही है। सामाजिक कार्यकर्ता नरीलाल निर्वेद ने बताया कि कई शौचालय गंदगी से पटे हैं, जिससे आम आदमी को उनका उपयोग करना भी मुश्किल हो चुका है। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए मेयर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा से श्रीकोट तक अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों में पानी नहीं है। मजबूरी में लोगों को खुले में जाना पड़ता है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *