जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी सोमवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग/विकलांग शिविर होली पर्व के कारण स्थगित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि दिव्यांगों के लिए पूर्व में 02 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। जिसे होली पर्व के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह शिविर 09 मार्च को जिला चिकित्सालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।