दिव्यांग मतदाताओं को किया जागरूक

Spread the love

बागेश्वर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बागेश्वर की टीम जिले सभी बूथों तथा घर-घर जाकर दिव्यांग मतदाताओं तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओ को जागरूक कर रही है। उनका कहना है कि कुछ दिव्यांगों और बुर्जुगों ने मतदान कर लिया है, लेकिन कई अभी भी महरूम हैं। अब वह बूथ में जाकर मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी 16 जनवरी को दिव्यांग रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया था। इस वर्ष मतदान के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। जिसमे व्हील चेयर, डोली की जानकारी के साथ ही हेल्प लाईन न 1950 की जानकारी सभी को दी जा रही है। वर्तमान समय तक जिला दिव्यांग पुनर्वास की टीम द्वारा 87 बूथों पर जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है और आगे भी निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। टीम में संजय उपाध्याय, विजय कुमार, मोहनी कोरंगा, ललिता खेतवाल तथा बीएलओ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *