ओआरओपी की विसंगतियां से पूर्व सैनिकों में निराशा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक संगठन कीर्तिनगर के गौरव सैनानियों ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियों को दूर न करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आहुत की गई बैठक में पूर्व सैनिकों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि वन रैंक वन पेंशन में विसंगतियों से पूर्व सैनिकों में निराशा है तथा उनका मनोबल कम हो रहा है। कहा कई बार सरकार से इस संदर्भ में मांग कर दी गई है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों की इस मांग को गंभीरता से ले। इस मौके पर संगठन के संयोजक राजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह रौतेला, धर्म सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, धर्म सिंह कैंतुरा, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह बुटोला, कुंवर सिंह नेगी, सुभादेवी, रूकमा देवी, कुशाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *