बर्दाखान में आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग उठाई

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने हर घर दस्तक अभियान के तहत बर्दाखान में भारी बारिश हुए नुकसान का जायजा लिया। कलखुड़िया ने बर्दाखान में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कई भवन क्षतिग्रस्त होकर हवा में लटके हुए हैं। जिससे उनको हर पल खतरा महसूस होता है। उन्होंने कि जिस प्रकार से अन्य क्षेत्रों में सरकार प्रभावित लोगों को विस्थापित कर रही है। उसी प्रकार उनको भी विस्थापित किया जाए। इस मौके पर आपदा प्रभावित हरिनंदन पंत, प्रकाश चंद्र पंत, चंद्रशेखर जोशी, सतीश पंत, नाथूराम जोशी, केशव दत्त, प्रकाश जोशी, प्रकाश पंत, राजेंद्र पंत, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *