आपदा प्रभावितों का सुरक्षित स्थानों पर किया जाए विस्थापन

Spread the love

देहरादून()। देहरादून आपदा प्रभावितों को सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित कराने को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात की। कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख और प्रभावितों को पांच लाख मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जानमाल की सुरक्षा को उन्हें सुरक्षित स्थानों में विस्थापित किया जाए। देहरादून में भारी बरसात से मालदेवता, सहस्रधारा, रायपुर, नंदा की चौकी सहित कई अन्य क्षेत्रों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। कई लोग हताहत हुए हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा में एक दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। आपदा में लापता एवं गम्भीर रूप से घायलों की संख्या का भी सही से आकलन नहीं हो पाया है। कहा कि लगातार हो रही भारी बरसात से पछुवादून, मसूरी, रायपुर और ऋषिकेश क्षेत्र का मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका है। इससे पीडितों तक राहत भी नहीं पहुंच पा रही है। आवागमन में कठिनाई हो रही है। राज्य के कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के बावजूद राज्य के आपदा प्रबन्धन विभाग ने दैवीय आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कोई प्रबन्ध नहीं किए गए हैं। केंद्र सरकार ने भी राहत कार्यों को सिर्फ 1200 करोड़ के मुआबजे की घोषणा की है। जो कि आपदा में हुए नुकसान को देखते हुए बहुत कम है। राज्य को आपदा राहत को 20 हजार करोड़ रूपए जारी किए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, गोदावरी थापली, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *