कला की विभिन्न विधाओं पर चर्चा की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राइंका कीर्तिनगर में स्वैच्छिक शिक्षक संगठन की ओर से आयोजित उलार समर कैंप (रचनात्मक बाल शिविर) के दूसरे दिन बच्चों ने कला व स्टोरी टेलिंग के गुर सीखे। इस मौके पर रचनाधर्मी शिक्षक आशीष नेगी ने कहानी एवं कविता लेखन के सन्दर्भदाता के रूप में कला की विभिन्न विधाओं पर बच्चों के साथ चर्चा की। उन्होंने बच्चों को स्टोरी टेलिंग के गुर सिखाते हुए छोटी चिड़िया की कहानी भी सुनाई।
कैंप में शिक्षक नेगी ने अपनी कविता पोस्टर की प्रदर्शनी को बच्चों को दिखाते हुवे कला के कई पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर बच्चों ने भी कविताओं और चित्रों को देख कर बहुत से प्रश्नों को पूछकर अपनी जिज्ञासाएं रखी। इससे पूर्व संचिता राणा व साक्षी रावत ने बच्चों को योग विधा के बारे में जानकारी देते हुए ताड़ासन, पाश्र्व ताड़ासन, त्रिकोण आसन, सूर्य नमस्कार, गोमुख आसन, स्कन्दआसन पश्चिमोत्तानासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। जबकि ब्लैक बैल्ट धारी मानसी ने बच्चों को कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा, अंकित भट्ट ने रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया। कैंप के आयोजन की नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी व वरिष्ठ सर्जन डा. लोकेश सलुजा, रेडियोलोजिस्ट डा. रचित गर्ग ने सराहना की। मौके पर अरविंद नेगी, रजनीश कोठियाल, अरूण ढौढियाल, दीपक भैगवाल, जय कृष्ण पैन्युली, राजीव उनियाल, माधव गैरोला, संदीप मैठाणी, सतीश बलुनी, देवानन्द बहुगुणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *