लाइफ साइंस में स्किल डेवलपमेंट की संभावनाओं पर चर्चा की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के जंतु विज्ञान विभाग में डीएनए लैब्स देहरादून के सहयोग से साइंस पोपुलाइजेशन प्रोग्राम के तहत व्याख्यान आयोजित किए गए। उदघाटन सत्र में विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश नौटियाल ने डीएनए लैब्स के वैज्ञानिकों डा. नरोत्तम एवं डा. अंकिता सिंह का स्वागत किया।
इस मौके पर डा. नरोत्तम द्वारा छात्रों में लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट की संभावनाओं पर चर्चा की गई। डा. अंकिता सिंह ने मोलीक्यूलर डाइग्नोस्टिक के क्षेत्र में हो रही प्रगति के बारे में बताया। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें आकाश वर्मा, नीरज डंगवाल, सुधाकर मैती, सुरिधिम एवं अक्षिता रावत को विशिष्ट प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ओपी गुसांई ने डीएनए लैब्स के वैज्ञानिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जंतु विज्ञान विभाग हैंडस ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन भी करेगा। कार्यक्रम में विभाग के डा. दीपक सिंह, डा. आरएस फत्र्याल, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डा. विनीत मौर्य, डा. आरके सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन में शोध छात्र राकेश कुमार एवं सोनिका रयाल ने सहयोग दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *