भाजपा कार्य समिति की बैठक में हुई विकास पर चर्चा

Spread the love

चम्पावत। भाजपा नगर मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधान चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्य समिति की बैठक में विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने सरकार की विकास योजनाओं पर विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह भी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने की कोशिश करें। इस दौरान कार्य समिति की बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिप. सदस्य सुषमा फत्र्याल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, पीएलवी रेनू गड़कोटी, नवीन बोहरा,सचिन जोशी, मोहन पाटनी, टीका सिंह बोहरा, गिरीश कुंवर, निर्मला अधिकारी, पुष्पा पाटनी,बलवंत गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *