सुखरौ देवी मंदिर के चुनाव पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर की चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर समिति की सामान्य कार्यकारिणी एवं प्रबंध कार्यकारिणी के 29 सितंबर को होने वाले चुनाव पर मंथन किया गया। तय किया गया कि चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी नामांकन के दौरान अपनी-अपनी श्रेणी से एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक के हस्ताक्षर नामांकन पत्र में करवायेंगे जो किसी अन्य अभ्यर्थी के प्रस्ताव व अनुमोदक न हों और न ही चुनाव लड़ रहे हों। अभ्यर्थियों को नामांकन के समय घोषणा पत्र भी जमा करना होगा। दो अभ्यर्थियों के बराबर मत होने पर पर्ची के माध्यम से विजेता का चुनाव किया जायेगा। बैठक में अधिवक्ता अमित सजवाण, अनिल खंतवाल, शरत चंद्र गुप्ता, मायाराम पुरोहित और डा. चंद्रमोहन सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *