नई शिक्षा नीति को लेकर की चर्चा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर एसीएल सभागार में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नई शिक्षा नीति-2020 के तहत निर्धारित पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
विवि के एनईपी समीति के समन्वयक प्रो. अनूप डोबरियाल के निर्देशन में मौके पर छात्र-छात्राओं की कई समस्याओं का निवारण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह नई शिक्षा नीति के प्रथम संवाहक के रूप में कार्य करेगें और इस शिक्षा नीति का लाभ लेगें। लेकिन इसके लिए छात्र-छात्राओं को विशेष जागरूकता की जरूरत है। छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रथम सेमस्टर में प्रवेश को तीन माह होने के बावजूद वह अभी भी विषय चयन को लेकर संदेह में हैं। जिन समस्याओं को देखते हुए स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरते समय किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। समीति के सदस्य डॉ. प्रशान्त कण्डारी, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. नागेन्द्र रावत, डॉ. आरूषी उनियाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. नितीश बौंठियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष गोरव मोहन नेगी, महासचिव सम्राट सिंह राणा, पूर्व छात्रसंघ महासचिव देवकांत देवराड़ी, प्रदीप रावत आदि मौके पर मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *