पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक एवं जनकल्याण समिति श्रीनगर की बैठक आहुत की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सुरेंद्र सिंह नेगी संरक्षक, दिनेश सिंह पटवाल अध्यक्ष, सकोप सिंह पवांर व दिवान सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र धिरवाण सचिव, हर्षवर्धन नेगी सह सचिव, सत्या सिंह तड़ियाल कोषाध्यक्ष, धर्म सिंह पंवार मीडिया प्रभारी, प्रेम सिंह रावत, मेहरबान सिंह रावत, गिरीश चंद्र ढौडियाल, गोविंद सिंह बिष्ट को मंत्री नियुक्त किया गया। जबकि उदय सिंह कण्डवाल, दिनेश भंडारी, जगमोहन पंवार और इंद्र सिंह पंवार को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश पटवाल ने पूर्व सैनिकों के हितों के लिये सदैव खड़े होने की बात कही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *